MG IM6: EV सेगमेंट की स्मार्ट चॉइस? जानिए सबकुछ

Social Share : 

MG IM6

MG IM6 एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो दिखने में एक आधुनिक और प्रीमियम लगता है, जिसे MG मोटर्स (SAIC मोटर की एक ब्रांड) के द्वारा डिजाइन किया गया है | यह SUV अपनी दमदार इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस, लंबी ड्राइविंग रेंज, DC फास्ट चार्जिंग और शानदार डिजाइन के लिए चर्चा में है, यह इलेक्ट्रिक SUV उन कार लवर्स के लिए बनाई गई है जो टेक्नोलॉजी, स्टाइल और बेहतरीन परफॉर्मेंस का मेल चाहते है |

इस SUV को फ्यूचरिस्टिक की तरह डिजाइन किया गया है, जिसमें एडवांस फीचर्स के साथ प्रीमियम इंटीरियर मिल जाता है | IM6 को इंटरनेशनल मार्केट में “Tesla Model Y” और अन्य लग्ज़री इलेक्ट्रिक SUVs के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है |

Table of Content

  1. डिजाइन और एक्सटीरियर
  2. पॉवर और बैटरी
  3. वेरिएंट्स
  4. इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
  5. सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
  6. स्पेस और आरामदायक एक्सपीरियंस
  7. कीमत
  8. निष्कर्ष

1. डिजाइन और एक्सटीरियर: दिखने में प्रीमियम

IM6 के बॉडी की डिजाइन स्टाइल एक फ्लोइंग, एलिगेंट SUV की तरह दिखाई देती है, इसमें LED हेडलैंप, स्टाइलिश टेल लाइट्स है, एक पैनारामिक ग्लास रूफ, चार व्हील स्टीयरिंग सिस्टम जो इसे नेविगेट करने में मदद करता है, जिसे रिवार्सिंग आसान हो जाती है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

2. पॉवर और बैटरी

IM6 में 100 kWh NMC की पावरफुल बैटरी दिया है (96.5 kWh यूजेबल), जो 800 से /900-V प्लेटफार्म से लैस है | इस प्लेटफार्म की वजह से यह 350-396 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसे 10-80 % तक चार्ज होने में केवल 15 से 18 मिनट का समय लगता है |

यह WLTP के अनुसार, 313 से 388 मील (~505 से 625 किमी) तक का रेंज तय कर सकता है, जो इसके मॉडल वेरिएंट्स के ऊपर निर्भर करता है |

3. वेरिएंट्स

IM6 के दो मुख्य वेरिएंट्स आते है :

1. Performance AWD :

विशेषता विवरण
मोटरड्यूल मोटर
अधिकतम पॉवर742 bhp (~529 lb-ft टॉर्क)
एक्सीलरेशन (0 से 100 km/h)
(0 से 62m/h)
3.5 सेकेंड
टॉप स्पीड148 mph (~238km/h
WLTP555 km
अधिकतम DC चार्जिंग स्पीड396 kw

2. Long Range RWD :

विशेषता विवरण
मोटरसिंगल मोटर (रियर-व्हील ड्राइव)
अधिकतम पॉवर402 bhp
एक्सीलरेशन 0 से 62 m/p5.4 सेकेंड
अधिकतम टॉप स्पीड235 km/p
रेंज~ 388 मील
WLTP रेंज725 km

दोनों ही वेरिएंट्स में इंटेलिजेंस चार-व्हील स्टीयरिंग, एडप्टिव एयर सस्पेंशन और कंटीनुअस कंट्रोल डंपिंग सिस्टम शामिल है, जिससे गाड़ी की चाल सरल हो जाता है |

4. इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

  • एक 10.5-इंच का टचस्क्रीन और 26.3-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले का इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कार्पले और एंड्रॉयड ऑटो वायरलेस सपोर्ट दिया गया है | जिसमें आप संचालित चीजों का अनुभव बड़े मजे से ले सकते है |
  • 20 स्पीकर हाई-एड सिस्टम (4 Sky-स्पीकर) और 256-कलर एंबिएंट लाइटिंग जो मौसम के तापमान और आपके मूड के अनुसार एडजस्ट कर सकते है | और हाई क्वॉलिटी में अपना मनपसंद गाना सुन सकते है |
  • प्रीमियम लेदर सीट्स, हीटेड और वेंटीलेटेड सीटिंग, NFC पोर्टेबल कार्ड key, Qi वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री आदि सुविधाएं दी गई है, जिसे से आपको एक आरामदायक, अपने फोन को चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, और बिना key के एंट्री की सुविधा मिलती है, जो आपको एक लग्ज़री अनुभव देती है |

5. सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

IM6, अपने बेहतरीन टेक्नोलॉजी के साथ साथ बेहतरीन सेफ्टी और फीचर्स भी देता है :

  • One-Touch Park, One-Touch Reverse up to 100mm, One-Touch Side पार्किंग और One-Touch Escape जैसे पार्किंग और रिवर्सिंग फीचर्स दिए गए है, जिससे खराब से खराब पार्किंग स्थान पर पार्किंग करने में मदद मिलती है |
  • Advanced ADAS (IM-AD 3.0), LiDAR-based सिस्टम, Nvidia Orin चिप आदि फीचर्स भी देखने को मिलते है (अभी तक यह फेसलिफ्ट वर्जन में दिया गया है) जिस से सेफ्टी और अधिक बढ़ जाती है |

6. स्पेस और आरामदायक एक्सपीरियंस

MG IM6

MG IM6 डाइमेंशन :

माप विवरण
लंबाई (Length)4904 mm
चौड़ाई (Width)1988 mm
ऊंचाई (हाइट)1669 mm
बूट स्पेस665 लीटर
फ्रंक स्पेस32 लीटर

Frunk स्पेस जो चार्जिंग केबल रखने के लिए उपयोगी होता है | पीछे की सीट में पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम, पैनारामिक सनरूफ होने की वजह से एयर फ्लो का अनुभव मिलता है |

7. कीमत :

भारत में MG IM6, MG ने अभी तक इसकी आधिकारिक कीमत घोषित नही की है, लेकिन इसकी अपेक्षित कीमत 25 लाख रुपए से 30 लाख रुपए के बीच हो सकती है | हालाकि MG ने इसके लॉन्च होने की अभी पुष्टि नहीं है |

8. निष्कर्ष

MG IM6 एक टेक और पावर फुल और स्पेशियस इलेक्ट्रिक SUV है, यह टेस्ला Model Y जैसे इलेक्ट्रिक कार को टक्कर दे सकता है, जबकि इसकी कीमत कुछ हद तक किफायती भी है, सभी वेरिएंट्स अपने लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग, और प्रीमियम इंटीरियर बेहतरीन फीचर्स में मिलते है | यदि आप एक हाई-टेक, शानदार और आधुनिक इलेक्ट्रिक SUV लेने की तलाश में है तो यह आप के एक अच्छा विकल्प हो सकता है |

डिस्क्लेमर्स :
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, जो MG के आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया है, यदि आप और सटीक जानकारी चाहते है, जो आप MG की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से संपर्क कर सकते है |

इसे भी जानें : MG Cyberster 2025: भारत में लॉन्च से पहले जानिए इसके फीचर्स, परफॉर्मेंस,और माइलेज