Ola Gig Electric Scooter चुपचाप बंद, क्यों नहीं पहुंच पाया शोरूम तक?

Social Share : 

Ola Gig Electric Scooter

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं कि हर लॉन्च की गई गाड़ी बाज़ार तक पहुंच पाए | Ola Gig Electric Scooter Range इसका ताज़ा उदाहरण बनकर सामने आई है। 2024 में लॉन्च, 2025 Auto Expo में डिस्प्ले और फिर… बिना किसी आधिकारिक घोषणा के पूरी तरह गायब|

यह लेख उसी सवाल का जवाब ढूंढता है ? Ola Gig Electric Scooter Silently Discontinued क्यों हुआ और इसका आम ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

Ola Gig Electric Scooter रेंज साइलेंटली Discontinued: अचानक क्या हुआ?

Ola Electric ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Ola Gig और Ola Gig+ दोनों स्कूटर्स को बिना किसी प्रेस रिलीज़ या बयान के हटा दिया है।
ऑटो इंडस्ट्री में इसे साफ संकेत माना जाता है कि यह प्रोजेक्ट अब कंपनी की प्राथमिकता में नहीं है।

हालांकि Ola की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं आई, लेकिन वेबसाइट से नाम हटना आमतौर पर डिसकंटिन्यू का ही इशारा करता है।

सिर्फ शो तक सीमित रही Ola Gig

Ola Gig Electric Scooter को पहली बार 2024 के अंत में पेश किया गया था। इसके बाद Auto Expo 2025 में भी इसे सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, जिससे ग्राहकों की उम्मीदें और बढ़ गईं। लेकिन हकीकत यह रही कि स्कूटर कभी शोरूम तक नहीं पहुंचा और बुकिंग या डिलीवरी की कोई तय तारीख नहीं आई साथ ही प्रोजेक्ट लगातार देरी का शिकार होता रहा |

आखिरी में नतीजा यह हुआ कि Ola Gig Electric Scooter Discontinued होने से पहले ही बाज़ार से बाहर हो गया।

Ola Gig और Gig+ की कीमतें: बजट सेगमेंट पर बड़ा दांव

Ola ने Gig रेंज को खासतौर पर लो-कॉस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया था। इन दोनो स्कूटर की कीमत काफी कम रखी गई | हम देख सकते है कि Ola Gig ₹39,999 (एक्स-शोरूम, घोषित) और Ola Gig+ ₹49,999 (एक्स-शोरूम, घोषित) | इतनी कम कीमत पर इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में डिलीवरी पार्टनर्स और छोटे व्यापारियों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता था।

Ola Gig Electric Scooter क्या था खास?

Ola Gig Electric Scooter
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Gig रेंज को जानबूझकर सिंपल रखा गया था ताकि लागत कम हो सके। इसके मुख्य फीचर्स रिमूवेबल बैटरी, बेसिक हार्डवेयर, कार्गो माउंटिंग पॉइंट, और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए डिज़ाइन दिया गया था | यह स्कूटर वर्क-फोकस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल था, न कि पर्सनल लग्ज़री राइड।

Ola Gig Scooter कभी लॉन्च क्यों नहीं हो पाया?

ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स और विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई संभावित वजहें हो सकती हैं :

प्रोडक्शन प्राथमिकताएं बदलना यानी Ola का फोकस प्रीमियम और मिड-रेंज स्कूटर्स पर ज्यादा रहा। कम मार्जिन वाला सेगमेंट इसका मतलब बेहद सस्ती कीमत पर मुनाफा निकालना EV बिज़नेस में चुनौतीपूर्ण है। सप्लाई चेन और बैटरी लागत यानी रिमूवेबल बैटरी मॉडल में लागत नियंत्रण आसान नहीं होता। इसके साथ मार्केट टेस्टिंग के नतीजे यानी संभव है कि डिमांड उम्मीद के मुताबिक न दिखी हो। इन सभी नतीजों को देख सकते हैं |

Ola Electric का सबसे सस्ता स्कूटर कौन सा है अभी?

Ola Gig Electric Scooter Discontinued होने के बाद अब Ola की लाइन-अप में सबसे किफायती मॉडल है:

Ola S1 X (2kWh)
  • कीमत: ₹84,999
  • पर्सनल यूज़ पर फोकस
  • बेहतर रेंज और फीचर्स

यानि अब Ola में एंट्री-लेवल EV खरीदने के लिए ग्राहकों को लगभग दोगुनी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आम ग्राहकों और डिलीवरी पार्टनर्स पर असर

Gig रेंज का बंद होना खासतौर पर आम ग्राहकों और डिलीवरी पार्टनर्स पर काफी असर पड़ा जैसे: डिलीवरी एजेंट्स, स्टार्टअप लॉजिस्टिक्स, और छोटे व्यापारी इन सभी के लिए एक सस्ता EV विकल्प खत्म होने जैसा है। इससे साफ होता है कि भारत में अल्ट्रा-बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट अभी भी संघर्ष कर रहा है।

निष्कर्ष: Ola Gig से क्या सीख मिलती है?

Ola Gig Electric Scooter Range Silently Discontinued होना यह दिखाता है कि केवल कम कीमत काफी नहीं होती।
EV बाज़ार में सही टाइमिंग देखना, प्रॉफिटेबल मॉडल तैयार करना, मजबूत सप्लाई चेन बनाना इन सभी का संतुलन ज़रूरी है। Ola Gig एक अच्छा आइडिया था, लेकिन शायद बाज़ार इसके लिए तैयार नहीं था या कंपनी।

भविष्य में अगर Ola या कोई और ब्रांड फिर से इस सेगमेंट में उतरता है, तो अनुभव और सीख दोनों पहले से मौजूद होंगे।

डिस्क्लेमर्स: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, जो मीडिया रिपोर्ट्स से लिया गया है, अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है |

इसे भी जानें: Bajaj Chetak C25 Range 113Km और 55Km/h की Top-speed के साथ कितना दमदार है!यह Electric Scooter?