Brixton Crossfire 500 Storr भारत में होगी लॉन्च! जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन

Social Share : 

Brixton Crossfire 500 Storr

भारत में adventure tourer bikes की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को देखते हुए MotoHaus India अब अपनी नई Brixton Crossfire 500 Storr को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

पहले इस बाइक को India Bike Week 2025 में पेश किया जाना था, लेकिन उस समय लॉन्च को टाल दिया गया। लेकिन अब कंपनी इसे 2026 की दूसरी तिमाही (April–June) के बीच लॉन्च करने की योजना बना रही है।

अगर आप 500cc adventure bike खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह बाइक आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। मैंने खुद कई adventure bikes को टेस्ट किया है और अनुभव से कह सकता हूँ कि इस सेगमेंट में कंफर्ट, इंजन कैरेक्टर और फीचर्स का संतुलन बहुत मायने रखता है, और Crossfire 500 Storr इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करती दिखती है।

Brixton Crossfire 500 Storr Launch

इस बाइक को पहले लॉन्च करने का प्लान India Bike Week 2025 में किया गया था, लेकिन कंपनी के द्वारा इवेंट से हटने के कारण लॉन्च को टाल दिया गया था, नई संभावित लॉन्च टाइमलाइन के अनुसार इस बाइक को अप्रैल और जून 2026 में लॉन्च करने की योजना चल रही है | यह बाइक MotoHaus कंपनी कर द्वारा लॉन्च की जाएगी |

मेरे अनुभव के अनुसार, जब कोई नई adventure touring motorcycle भारतीय बाजार में आती है, तो लॉन्च से पहले कई बार कंपनी कीमत और मार्केट स्ट्रैटेजी को फाइनल करती है। संभव है कि इसी कारण लॉन्च में देरी हुई हो।

इंजन और परफॉर्मेंस

Brixton Crossfire 500 Storr में 500cc सेगमेंट का दमदार इंजन दिया गया है। जो आपको इस बाइक के इंजन डिटेल्स कुछ इस प्रकार देखने की मिलते है |

  • इंजन: 486cc Parallel-Twin, Liquid-Cooled
  • पावर: 47 bhp
  • टॉर्क: 43 Nm
  • गियरबॉक्स: 6-Speed Manual

मेरे अनुभव में parallel twin engines लंबी दूरी की राइड के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि इसमें स्मूद पावर डिलीवरी मिलती है और हाईवे पर कम वाइब्रेशन होते हैं, साथ ही ओवरटेक करना आसान होता है | इस बाइक का इंजन भी इसी तरह की entertaining sound और balanced performance देता है।

राइडिंग और हैंडलिंग अनुभव

जब मैंने पहले कई ADV bikes चलाई हैं, तो एक बात हमेशा नोटिस की है, लंबी दूरी के लिए सीटिंग पोजिशन सबसे अहम होती है। Crossfire 500 Storr इस मामले में काफी अच्छा काम करती है। जो मैंने अपने अनुभव के अनुसार नीचे कुछ बाते बताई है |

राइड हाईलाइट

  • लंबी दूरी के लिए आरामदायक सीट
  • कॉर्नरिंग में अच्छी स्थिरता
  • हाईवे पर कंट्रोल अच्छा
  • हैंडलिंग थोड़ी lazy महसूस हो सकती है

यह बाइक खासकर उन लोगों के लिए सही हो सकती है जो:

  • Long distance touring करते हैं
  • हल्का off-road riding पसंद करते हैं
  • स्टाइलिश ADV बाइक चाहते हैं

चेसिस और सस्पेंशन

बाइक का पूरा स्ट्रक्चर touring और light off-roading को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

हार्डवेयर सेटअप में फ्रेम, फ्रंट सस्पेंशन, रियर सस्पेंशन, व्हील साइज, और टायर ध्यान में रखा जाता है, मेरे अनुभव से 19-inch front wheel setup adventure bikes के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि खराब सड़कों पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और ऑफ-रोडिंग में बाइक ज्यादा स्थिर रहती है |

  • फ्रेम: Tubular Steel Frame
  • फ्रंट सस्पेंशन: Upside-Down Forks
  • रियर सस्पेंशन: Linked Monoshock
  • व्हील साइज: 19-inch front / 17-inch rear
  • टायर: Pirelli Scorpion Rally STR (Knobby tyres)

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

जहां कई 500cc bikes फीचर्स में थोड़ी सीमित रहती हैं, वहीं Brixton Crossfire 500 Storr इस मामले में काफी आगे नजर आती है। मेरे हिसाब से switchable traction control adventure riding में काफी काम आता है, खासकर जब आप कच्ची सड़क या पहाड़ी रास्तों पर बाइक चला रहे हों। नीचे आपको फीचर्स देखने को मिल जायेगे |

Key Features

  • Switchable ABS
  • Switchable Traction Control
  • All-LED Lighting
  • Digital Instrument Console

संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Brixton Crossfire 500 Storr price in India लगभग ₹5.50 लाख (ex-showroom) से ज्यादा हो सकती है। अगर कंपनी इसे थोड़ा किफायती रखती है, तो यह बाइक भारतीय बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

Brixton Crossfire 500 Storr की मुख्य खासियतें

  • 486cc parallel twin इंजन
  • 47 bhp पावर और 43 Nm टॉर्क
  • 19/17-inch adventure wheels
  • Pirelli Scorpion Rally STR tyres
  • Switchable ABS और traction control

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यदि आपको और सटीक जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट या मीडिया रिपोर्ट्स को देख सकते है |

इसे भी जानें: 2026 Husqvarna Vitpilen 250 Specifications और Price in India के साथ जानें इसके फीचर्स भी!