Top 5 Richest Indian Actores in 2026 की सूची में साल लोगों में काफी उत्सुकता पैदा होती है, क्योंकि फैंस जानना चाहते है, कि उनके पसंदीदा सितारों ने कितनी दौलत और सफलता हासिल की है। और वे किस स्थान पर आते है | 2026 में भी बॉलीवुड, क्रिकेट और बिजनेस टाई-अप्स ने कई सेलिब्रिटीज की नेटवर्थ को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया है, इस लेख में हम उन टॉप सितारों पर नज़र डालेंगे, जिन्होंने मेहनत, लोकप्रियता और समझदारी से इस मुकाम पर पहुंचे है |
Top 5 Richest Indian Actores in 2026 List
Top 5 Richest Indian Actores in 2026 की लिस्ट दिखाती है कि मेहनत, स्मार्ट फैसले और मजबूत ब्रांड वैल्यू कैसे किसी स्टार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सकती है। शाहरुख खान, जूही चावला, नागार्जुन, ऋतिक रोशन और करण जौहर — इन सभी ने सिर्फ़ ऑन-स्क्रीन नहीं, बल्कि प्रोडक्शन, बिज़नेस और एंडोर्समेंट्स के ज़रिए भी अपनी नेटवर्थ को मज़बूत बनाया।
| Richest Indian Celebrities | Networth 2026 |
| 1. Shah Rukh Khan | 12490 करोड़ |
| 2. Juhi Chawla | 7790 करोड़ |
| 3. Nagarjuna Akkineni | 5400 करोड़ |
| 4. Hrithik Roshan | 4800 करोड़ |
| 5. Karan Johar | 4800 करोड़ |
1. Shah Rukh Khan

शाहरुख़ खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और धीरे-धीरे अब फ़िल्मों की दुनिया में बादशाह बन गए है, 1992 में “दीवाना” से बड़ा ब्रेक मिला वही से इनके करियर की शुरुआत हुई | 90 के दशक और 2000 के बाद के दौर में वे लगातार सुपरहिट फ़िल्मों के साथ बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर्स में गिने जाने लगे | कुछ उतार-चढ़ाव के बाद 2023 में उनकी शानदार वापसी से बॉक्स ऑफिस के “King” बन गए |
आज शाहरुख़ सिर्फ़ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन गए है, फिल्म प्रोडक्शन, विज्ञापनों और बिज़नेस टाई-अप्स से उनकी कमाई कई स्रोतों से होती है। इसी वजह से उन्हें दुनिया के सबसे सफल और अमीर भारतीय सितारों में गिना जाता है। उनकी लोकप्रियता भारत से लेकर विदेशों तक फैली है, और यही वजह है कि उनकी नेटवर्थ हर साल नई ऊँचाइयों को छूती रहती है।
King khan की सैलरी
ये आंकड़े साफ़ बताते हैं कि कैसे एक स्टार ने साल-दर-साल अपनी वैल्यू कई गुना बढ़ा दी। Deewana (1992) में ₹4 लाख से शुरुआत करने वाले इस सुपरस्टार ने समय के साथ अपने काम ब्रांड वैल्यू और बॉक्स ऑफिस पकड़ के दम पर कमाई का पूरा ग्राफ ही बदल दिया।
1995 में Karan Arjun — ₹18 लाख, फिर 1998 में Kuch Kuch Hota Hai — ₹1 करोड़, और 2001 में Asoka — ₹35 लाख जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को कई गुना पहचान दिया | ये यही नही रुके फिर Raees (2017) — ₹20 करोड़, और फिर 2023 में Dunki — ₹28 करोड़ और Jawan — ₹100 करोड़ जैसी सैलरी ने दिखा दिया कि आज वे सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि एक मेगा-ब्रांड बन चुके हैं।
2. Juhi Chawla

जूही चावला ने मिस इंडिया 1984 का खिताब जीतने के बाद फिल्मों में कदम रखा और रातों रात देश की चहेती स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने “हम हैं राही प्यार के, डुप्लिकेट, और दरसहित” कई फिल्मों में दमदार काम किया जहा से उन्होंने भरोसा जीत कर अपना नाम रोशन किया | आज भी वह चुनिंदा और ऑफ-बीट प्रोजेक्ट्स के जरिए एक्टिंग से जुड़ी रहती हैं और विज्ञापनों में भी नजर आती है |
कैरियर के साथ-साथ जूही ने अपने बिज़नेस फैसलों और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी मजबूत कमाई का जरिया बना ली | 1998 में उद्योगपति जय मेहता से शादी के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत बन गई, और आज उन्हें बॉलीवुड की सफल और समृद्ध हस्तियों में गिना जाता है। इन्हीं के दम पर आज उनकी नेटवर्थ 7790 करोड़ बन गई है |
ये भी पढ़ें: Shardul Thakur Networth 2026 के साथ जानें इनका पर्सनल लाइफ कैसा ? जानकर हैरान हो जाओगे!
3. Nagarjuna Akkineni

अक्किनेनी नागार्जुन ने शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में की और फिर अमेरिका जाकर इंजीनियरिंग व ऑटोमोबाइल में मास्टर्स पूरा किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और धीरे-धीरे साउथ इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद स्टार के रूप में पहचाने जाने लगे। वही से इनकी फिल्मी करियर की शुरुआत हुई | परफॉर्मेंस और अलग-अलग तरह के रोल्स की वजह से वे “किंग” और “युवा सम्राट” जैसे टाइटल्स से भी जाने जाते हैं।
अभिनय के साथ-साथ नागार्जुन ने प्रोडक्शन और बिज़नेस में भी हाथ आज़माया, जिससे उनकी कमाई के कई स्रोत बने। स्मार्ट निवेश, ब्रांड वैल्यू और लगातार हिट प्रोजेक्ट्स ने उनकी नेटवर्थ को मज़बूत बनाया जो टॉलवुड के सबसे स्टार एक्टर है, इन सब के बदौलत आज उनकी नेटवर्थ 5400 करोड़ है |
4. Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन ने बचपन में कैमरे के सामने काम किया, लेकिन असली पहचान उन्हें “कहो ना… प्यार है ” से मिली, जिसने उन्हें एक ही समय में रोमांटिक, एक्शन और ड्रामेटिक हीरो के रूप में स्थापित कर दिया। उसके बाद “कभी ख़ुशी कभी ग़म, कोई… मिल गया, क्रिश, धूम 2, जोधा अकबर और वॉर ” जैसी फिल्मों ने दिखा दिया कि वह चुनौतीपूर्ण और विविध किरदार निभाने में कितने सक्षम हैं। लगातार मेहनत, फिटनेस और डांस के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा में “परफॉर्मेंस + स्टारपावर” का नया मानक खड़ा किया।
अपने सुपरहिट प्रोजेक्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम के कारण ऋतिक की कमाई के कई स्रोत बने। फिल्मों की जबरदस्त कमाई, स्टेज परफॉर्मेंस और बिज़नेस डील्स ने मिलकर उन्हें भारत के सबसे अधिक कमाने वाले एक्टर्स में शामिल किया। यही वजह है कि आज उनकी नेटवर्थ 4800 करोड़ है, जो साल दर साल मज़बूत हो रही है |
5. Karan Johar

करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फ़िल्म्स के साथ असिस्टेंट के रूप में की और 1998 में “कुछ कुछ होता है” से डायरेक्शन में धमाकेदार एंट्री की। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और यहीं से वे बॉलीवुड के सबसे हाई-प्रोफ़ाइल डायरेक्टर्स में शामिल हो गए। इसके अलावा उनका टीवी शो “कॉफी विद करण “भी बेहद लोकप्रिय रहा, जिसने उन्हें और ज्यादा पहचान दिलाई।
फ़िल्में बनाने के साथ-साथ करण जौहर ने प्रोडक्शन हाउस — धर्मा प्रोडक्शन्स — को भी बड़ी ऊँचाइयों पर पहुँचाया। लगातार हिट फिल्मों, ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ाव ने उनकी कमाई के कई मज़बूत स्रोत तैयार किए। यही वजह है कि आज उनकी नेटवर्थ 4800 करोड़ है |
निष्कर्ष
इन सभी सितारों की कहानियाँ एक बात साफ़ दिखाती हैं — बड़ी सफलता सिर्फ़ ग्लैमर से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत, समझदार फैसलों और सही समय पर सही चुनौतियाँ स्वीकार करने से बनती है। जो Top 5 Richest Indian Actores in 2026 में आते है | किसी ने शून्य से शुरुआत की, किसी ने करियर में उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर किसी ने अपने टैलेंट को ब्रांड में बदल दिया।
डिस्क्लेमर्स: यदि आपको और अधिक सटीक जानकारी चाहिए तो आप IMDb के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है |
इसे भी जानें: Sara Arjun Biography & Networth 2026 जानें! इनके करियर की शुरुआत कैसे हुई?
