Anurag Dobhal Net Worth 2026 In Rupees: UK07 Rider की कहानी

Social Share : 

Anurag Dobhal Net Worth 2026 in Rupees

अगर आप बाइक व्लॉग्स या सुपरबाइक्स के शौकीन हैं तो आपने UK07 Rider यानी Anurag Dobhal का नाम जरूर सुना होगा। देहरादून के एक साधारण परिवार से निकलकर करोड़ों की कार और सुपरबाइक्स तक का सफर तय करना आसान नहीं होता। आज Anurag Dobhal सिर्फ एक YouTuber नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर एक बड़ा ऑटोमोबाइल इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से “Babu Bhaiya” भी कहते हैं।

इस लेख में हम जानेंगे Who is Anurag Dobhal, उनकी लाइफस्टाइल, Anurag Dobhal Net Worth 2026 in Rupees, उनका परिवार, पत्नी और उनके करियर की पूरी कहानी। यदि इस लेख में कोई त्रुटि नजर आती है, तो आप हमे कॉमेंट बॉक्स में बता सकते है |

Who is Anurag Dobhal

Anurag Dobhal एक मशहूर भारतीय बाइक व्लॉगर और YouTuber हैं। उनका जन्म 3 मई 1997 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ था। बचपन से ही उन्हें स्पोर्ट्स बाइक और कारों का काफी शौक था। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ अपने बाइक राइडिंग एक्सपीरियंस को रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। धीरे-धीरे लोगों को उनका स्टाइल और ईमानदार कंटेंट पसंद आने लगा।

आज उनका YouTube चैनल UK07 Rider जिसमें 7.8M सब्सक्राइबर भारत के सबसे लोकप्रिय बाइक व्लॉग चैनलों में से एक माना जाता है। उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब वे 2023 में Bigg Boss 17 में दिखाई दिए। इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में बड़ा उछाल आया।

Anurag Dobhal Career

Anurag Dobhal Career की शुरुआत बहुत साधारण तरीके से हुई थी। शुरुआत में उन्होंने अपने मोबाइल से बाइक राइड के वीडियो रिकॉर्ड किए और YouTube पर अपलोड किए। उस समय उनके पास महंगे कैमरे या बड़ी टीम नहीं थी। लेकिन उनके कंटेंट में असलीपन था। यही वजह है कि लोगों को उनके वीडियो पसंद आने लगे।

समय के साथ उनका चैनल तेजी से बढ़ा और आज उनके पास अच्छे खासे फैन फॉलोअर्स है जिसे आप नीचे देख सकते है:

  • YouTube पर लगभग 7.8 मिलियन सब्सक्राइबर
  • Instagram पर करीब 7.6 मिलियन फॉलोअर्स

उनके वीडियो में आमतौर पर ये चीजें देखने को मिलती हैं जैसे कि सुपरबाइक रिव्यू, ट्रैवल व्लॉग, कार और बाइक कलेक्शन, और साथ ही रियल लाइफ स्टोरी और मोटिवेशन जैसी वीडियो देखने को मिलती है आज उनका चैनल सिर्फ एक हॉबी नहीं बल्कि एक सफल बिजनेस बन चुका है।

    Anurag Dobhal Family

    Anurag Dobhal Family उनके जीवन का सबसे मजबूत सहारा मानी जाती है। वह देहरादून में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहते हैं। उनका परिवार काफी साधारण और जमीन से जुड़ा हुआ माना जाता है। उनके भाई Atul Dobhal एक रैपर और लिरिसिस्ट हैं। Anurag अक्सर अपने व्लॉग्स में परिवार के साथ बिताए पल शेयर करते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस को उनकी लाइफस्टाइल काफी असली और रिलेटेबल लगती है।

    Anurag Dobhal Wife

    Anurag Dobhal Wife का नाम Ritika Chauhan है। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार 5 मई 2025 को उन्होंने शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। फैंस को उनकी लव स्टोरी काफी पसंद आती है और कई बार Ritika भी उनके व्लॉग्स में दिखाई देती हैं।

    ये भी पढ़ें: भारत के मशहूर सिंगर Talwinder Net Worth 2026: जानें इनके पास कुल कितनी संपत्ति है?

    Anurag Dobhal Net Worth 2026 in Rupees

    अगर बात करें Anurag Dobhal Net Worth 2026 in Rupees की, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹25-30 करोड़ के आसपास मानी जाती है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत हैं जिसे आप नीचे देख सकते है:

    • YouTube Ad Revenue
    • Brand Collaborations
    • Instagram Promotions
    • Merchandise और इवेंट्स

    इसके अलावा उन्होंने प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। जिसमें से देहरादून में लगभग ₹3 करोड़ का प्लॉट और लगभग ₹8 करोड़ का गैरेज प्रोजेक्ट में किया है | साथ ही उनका बाइक और कार कलेक्शन भी करोड़ों में बताया जाता है।

    Anurag Dobhal Cars and Bikes Collection

    Anurag Dobhal Cars Collection

    कार का नामअनुमानित कीमत
    Lamborghini Huracanलगभग ₹5 करोड़
    Ford Mustang GTलगभग ₹90 लाख
    Toyota Supra MK5लगभग ₹46.44 लाख
    Toyota Fortunerलगभग ₹50 लाख
    Mahindra Tharलगभग ₹18.50 लाख
    Kia Sonetलगभग ₹12 लाख
    Toyota Hiluxलगभग ₹18 लाख
    WhatsApp Group Join Now
    Telegram Group Join Now
    Instagram Group Join Now

    Anurag Dobhal को सुपरबाइक्स और लग्जरी कारों का बेहद शौक है। उनके कलेक्शन में कई शानदार वाहन शामिल हैं। कार कलेक्शन में उनकी Lamborghini Huracan सबसे खास मानी जाती है, जिसकी कीमत लगभग ₹5 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास Toyota Supra, Ford Mustang GT, Toyota Hilux, Mahindra Thar, Kia Sonet और Toyota Fortuner जैसी गाड़ियां भी हैं।

    Anurag Dobhal Bikes Collection

    बाइक का नामअनुमानित कीमत
    Kawasaki Ninja H2लगभग ₹79.90 लाख
    BMW R 1250 GSAलगभग ₹22.50 लाख
    BMW S 1000 RR Proलगभग ₹22.15 लाख
    Suzuki Hayabusaलगभग ₹16.41 लाख
    Kawasaki Ninja ZX-10Rलगभग ₹16.31 लाख
    BMW G 310 GSलगभग ₹3.20 लाख
    KTM RC 200लगभग ₹2–2.5 लाख
    Bajaj Avenger 200लगभग ₹1–1.5 लाख

    बाइक कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक्स हैं। इनमें Kawasaki Ninja H2, BMW S1000 RR Pro, BMW R1250 GSA, Suzuki Hayabusa, Kawasaki ZX-10R, BMW G310 GS, KTM RC 200 और Bajaj Avenger शामिल हैं।

    स्रोत

    निष्कर्ष

    Anurag Dobhal की कहानी यह दिखाती है कि अगर इंसान अपने जुनून के साथ लगातार मेहनत करे तो सफलता जरूर मिलती है। देहरादून के एक साधारण लड़के से लेकर करोड़ों की सुपरकार और सुपरबाइक्स तक का सफर उन्होंने अपने दम पर तय किया है। आज UK07 Rider सिर्फ एक YouTuber नहीं बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं।

    उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि सपने बड़े होने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए।

    डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यदि आपको और सटीक जानकारी चाहिए तो मीडिया रिपोर्ट को देख सकते है |

    इसे भी जानें: Raj Shamani Net Worth 2026: कितनी है कमाई? जानें इनकी कुल संपत्ति