भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj ने अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के कारण अपनी अलग पहचान बना ली है | यह स्कूटर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो रोज़मर्रा की राइड में स्टाइल, सेफ्टी और भरोसे को प्राथमिकता देते हैं। आज हम इसके Bajaj Chetak C25 Range के साथ पूरे स्पेसिफिकेशन के बारे में जानेंगे |
Bajaj Chetak C25 Launch Date
Bajaj Chetak को भारत में पहली बार 2024 के अंत में पेश किया गया। यह मॉडल खासतौर पर शहरी यूज़र्स और डेली कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर नए वर्जन में Bajaj Chetak C25 को 14, जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया, जो पेट्रोल के बढ़ते खर्च से बचना चाहते हैं।
Bajaj Chetak C25 Range
bajaj chetak c25 range इस स्कूटर का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका रेंज है, इस प्रकार देखने को मिलता है |
- क्लेम्ड रेंज: 113 km/charge
- बैटरी कैपेसिटी: 2.5 kWh Li-ion बैटरी
- ड्राइविंग मोड्स: Eco और Sports
Eco मोड में यह स्कूटर बेहतर रेंज देता है, जबकि Sports मोड में पावरफुल एक्सपीरियंस मिलता है। रियल वर्ल्ड कंडीशंस में भी यह स्कूटर डेली कम्यूट के लिए भरोसेमंद साबित होता है।
Bajaj Chetak C25 Top Speed
bajaj chetak c25 top speed लगभग 55 km/h है। जो यह स्पीड शहर के ट्रैफिक और डेली ऑफिस कम्यूट के लिए पर्याप्त है, इसके साथ यह स्मूद एक्सेलेरेशन और स्टेबल राइड क्वालिटी प्रदान करता है | इसके अलावा Hub Motor की वजह से मेंटेनेंस भी कम लागत में ठीक ठाक आ जाती है |
ये भी पढ़ें: 124cc का इंजन 47kmpl का माइलेज Suzuki Access 125 की यह स्कूटर धमाल मचा रही
Bajaj Chetak C25 Motor और बैटरी
IP67 वॉटरप्रूफ रेटिंग की वजह से यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बारिश, पानी और कीचड़ में भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह स्कूटर भरोसेमंद और बेफिक्र राइड का अनुभव देता है।
- Motor Type: Hub Motor
- Drive Type: Hub Drive
- Battery Type: Lithium-ion
- Water Proof Rating: IP67
- Reverse Assist: हां
Charging Time और फास्ट चार्जिंग
अगर हम इस स्कूटर के चार्जिंग की बात करें तो इसमें 750 W का चार्जर मिलता है, जो इसमें लगभग 0 से 80% का 2 घंटे 25 मिनट का चार्ज कर देता है | और 100% चार्ज होने में महज 3 घंटे 45 मिनट का समय लगता है | यह स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे समय की बचत होती है। इसमें आप घर के अलावा चार्जिंग स्टेशन पर भी चार्ज कर सकते है |
Bajaj Chetak C25 फीचर्स
Bajaj Chetak C25 फीचर्स के मामले में एक मॉडर्न और स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें Digital LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ Bluetooth मोबाइल कनेक्टिविटी, म्यूज़िक कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट, Hill Hold Assist और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते है। Eco और Sports जैसे राइडिंग मोड्स के साथ Guide Me Home लाइट्स नाइट राइडिंग में खास काम आती हैं।
कंफर्ट और प्रैक्टिकल यूज़ की बात करें तो इसमें 25 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज दिया गया है, सिंगल सीट डिज़ाइन के साथ पैसेंजर फुटरेस्ट, ग्रैब रेल और कैरी हुक इसे फैमिली यूज़ के लिए भी परफेक्ट बनाते हैं। 1825 mm का टर्निंग रेडियस भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर स्कूटर को आसानी से घुमाने में मदद करता है।
Dimensions और Weight
Bajaj Chetak C25 का 108 किलोग्राम का केर्ब वेट इसे हल्का बनाता है, जिससे ट्रैफिक में चलाना आसान हो जाता है। 763 mm की सैडल हाइट औसत हाइट वाले राइडर्स के लिए कंफर्टेबल है, 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों और स्पीड ब्रेकर पर बिना रुकावट चलने में मदद करता है। वहीं 1225 mm का व्हीलबेस स्कूटर को बेहतर स्टेबिलिटी देता है, जिससे हाई स्पीड पर भी राइड स्मूद और कंट्रोल में रहती है।
Bajaj Chetak C25 कीमत
बजाज चेतक की कीमत इसके वेरिएंट और शहर के अनुसार अलग-अलग देखने को मिलती है। C2501 वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹91,399 रखी गई है, जो इसे बजट में एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है।
वहीं हाई-स्पीड वेरिएंट्स जैसे 3501 और 3502 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,22,512 से शुरू होकर ₹1,34,500 तक जाती है। अगर ऑन-रोड कीमत की बात करें तो शहर के हिसाब से इसमें फर्क आता है, जो लगभग ₹1.06 लाख से ₹1.52 लाख तक हो सकती है, जिसमें बीमा और रजिस्ट्रेशन की लागत भी शामिल रहती है।
निष्कर्ष
यह स्कूटर हाईवे पर राइडिंग के लिए अच्छा साबित होता है, जहां इसकी स्थिरता और परफॉर्मेंस ठीक-ठाक महसूस होती है। हालांकि, शहर के अंदर ट्रैफिक में चलाते समय इसका राइडिंग पोस्चर उतना कंफर्टेबल नहीं लगता, जिससे लंबी या भीड़भाड़ वाली सिटी राइड में थकान महसूस हो सकती है।
अगर आपकी प्राथमिकता शहर में रोज़ाना आरामदायक राइड है, तो TVS iQube एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है। लेकिन जो लोग कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कूटर ठीक है। नॉर्मल राइड के लिए यह ठीक-ठाक है, लेकिन भारी सिटी ट्रैफिक में इसे खरीदना सही फैसला नहीं माना जाएगा।
डिस्क्लेमर्स: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर ली गई है, यदि आपको और सटीक जानकारी चाहिए तो आप Bajaj के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है, और कोई त्रुटि दिखने पर हमें कॉमेंट कर के सहायता कर सकते है |
इसे भी जानें: Guerrilla 450 Top-Speed 160 km/h, माइलेज 29 kmpl के साथ यह Royal Enfield का धमाकेदार बाइक
Bajaj Chetak C25 top-speed क्या है?
Bajaj Chetak C25 की टॉप स्पीड 55 km/h है, जो शहरी ट्रैफिक और रोज़मर्रा की राइडिंग के लिए संतुलित और सुरक्षित स्पीड मानी जाती है।
Bajaj Chetak C25 में कौन-सी बैटरी मिलती है?
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.5 kWh की Lithium-ion बैटरी दी गई है, जो IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती है।
Bajaj Chetak C25 पर कितनी वारंटी मिलती है?
Bajaj Chetak C25 पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी दी जाती है।
Bajaj Chetak C25 Range कितनी है?
Bajaj Chetak C25 की क्लेम्ड रेंज 113 km प्रति चार्ज है। यह रेंज Eco मोड में बेहतर परफॉर्म करती है और डेली सिटी कम्यूट के लिए काफी उपयुक्त मानी जाती है।