भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच Mahindra BE 6 Batman Edition ने एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं। पहली बार लॉन्च होने के बाद इस स्पेशल एडिशन की सभी यूनिट्स कुछ ही सेकंड में बिक गई थीं। अब कंपनी ने भारी डिमांड को देखते हुए इसे फिर से लॉन्च किया है।
यह खास एडिशन न सिर्फ डिजाइन में अलग है बल्कि इसमें वही प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस भी मिलती है जो BE 6 के टॉप वेरिएंट में मिलती है। अगर आप एक यूनिक और फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो यह मॉडल आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकता है।
Mahindra BE 6 Batman Edition की कीमत और बुकिंग
Mahindra Price की बात करें तो कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को ₹28.49 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले इसकी 999 यूनिट्स केवल 135 सेकंड में ही बिक गई थीं। अब कंपनी ने दोबारा इसकी बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है।
बुकिंग से जुड़ी कुछ अहम जानकारी जैसे कि बुकिंग 10 मार्च 2026 से शुरू होगी और यह सिर्फ एक दिन के लिए खुली रहेगी। और डिलीवरी 10 अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। अगर कोई ग्राहक इस स्पेशल एडिशन को खरीदना चाहता है तो उसे बुकिंग के दिन जल्दी करना होगा।
ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 Batman Edition: Features, Price & Specification: क्या EV इंडस्ट्री में तहलका मचाने आ रही
Mahindra BE 6 Batman Edition का डिजाइन
डिजाइन इस कार की सबसे बड़ी खासियत है। यह एडिशन खास तौर पर Batman के Dark Knight थीम से प्रेरित है। कार को एक खास Satin Black मैट फिनिश में तैयार किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम और अग्रेसिव लुक देता है। इसके साथ कई एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। जो नीचे आप देख सकते है:
- कार के फ्रंट फेंडर और टेलगेट पर गोल्ड फिनिश में Batman लोगो दिया गया है।
- SUV में 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
- ब्रेक कैलिपर्स और सस्पेंशन कॉइल्स पर भी गोल्ड फिनिश दी गई है।
- फ्रंट डोर पर खास Batman डेकल्स लगाए गए हैं।
- रियर साइड पर BE 6 x The Dark Knight बैजिंग दिखाई देती है।
इसके अलावा जब आप कार के पास आते हैं तो पडल लैंप जमीन पर Batman का लोगो प्रोजेक्ट करते हैं, जो इसे और भी खास बनाता है।
Mahindra BE 6 का इंटीरियर
Mahindra ने इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर को भी पूरी तरह Batman थीम में डिजाइन किया है। डैशबोर्ड पूरी तरह ब्लैक है और ड्राइवर कॉकपिट के चारों ओर Alchemy Gold फिनिश दी गई है। जो नीचे देख सकते है:
- सीट्स पर गोल्ड स्टिचिंग के साथ Batman लोगो भी दिया गया है।
- डैशबोर्ड पर भी एक छोटा Batman लोगो लगाया गया है।
- कार के ग्लास रूफ पर Batman पैटर्न दिखाई देता है।
यह छोटा-सा डिजाइन एलिमेंट कार को बेहद यूनिक बना देता है।
ये भी पढ़ें: Best 5 New Cars Coming In March 2026: मार्च में धमाकेदार लॉन्च
Mahindra BE 6 Features And Safety
Mahindra BE 6 Features And Safety के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस है क्योंकि यह टॉप-स्पेक Pack Three वेरिएंट पर आधारित है। इसमें कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। जैसे कि डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन, एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए है। इसके साथ 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलता है।
इन सब फीचर के अलावा भी अन्य फीचर्स भी शामिल किए गए है जो नीचे दी गई है:
- पैनोरमिक ग्लास रूफ
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- वेंटिलेटेड और पावर फ्रंट सीट्स
- हेड-अप डिस्प्ले
- डुअल वायरलेस फोन चार्जर
सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है। इसमें 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Level-2 ADAS सिस्टम भी मिलता है जिसमें लेन-कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
Mahindra BE 6 Powertrain
Mahindra BE 6 Powertrain इस इलेक्ट्रिक SUV की सबसे मजबूत खासियतों में से एक है। Batman Edition में 79 kWh बैटरी पैक मिलता है जो टॉप वेरिएंट के साथ आता है। यह सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 285 PS पावर और 380 Nm टॉर्क पैदा करता है। इस बैटरी के साथ कंपनी 683 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज बताती है। और इसमें वेरिएंट के हिसाब से नीचे देख सकते है:
- स्टैंडर्ड वेरिएंट में एक छोटा 59 kWh बैटरी पैक भी उपलब्ध है।
- यह लगभग 230 PS पावर देता है और इसकी रेंज करीब 557 किलोमीटर बताई गई है।
निष्कर्ष
अगर कोई कार प्रेमी एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहता है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और एक्सक्लूसिविटी तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन हो, तो Mahindra BE 6 Batman Edition एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। इसकी लिमिटेड उपलब्धता, खास Batman-प्रेरित डिजाइन और दमदार Mahindra BE 6 Powertrain इसे कलेक्टर-लेवल कार बना देते हैं।
हालांकि इसकी बुकिंग सिर्फ एक दिन के लिए खुलती है, इसलिए दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों को जल्दी फैसला लेना होगा। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह SUV सिर्फ एक कार नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में बुकिंग के आप मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है |
इसे भी जानें: 2026 Toyota Fortuner Spied: क्या इस साल लॉन्च होगी?
