MG Hector 2026 का नया फेसलिफ्ट मॉडल अब किफायती बनकर आया है। JSW-MG ने इसे 15 दिसंबर 2025 को अपडेट कर लॉन्च किया—लॉन्चिंग प्राइस ₹11.99 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है, जबकि Hector Plus के 6/7-सीटर वेरिएंट की शुरुआत ~₹19.29 लाख से है, जो इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और गर्म कर देता है।
MG Hector 2026 की-हाईलाइट
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
|---|---|
| ARAI माइलेज | 12.34 kmpl |
| फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
| इंजन डिस्प्लेसमेंट | 1451 cc |
| सिलेंडर की संख्या | 4 |
| अधिकतम पावर | 141.04 bhp @ 5000 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 250 Nm @ 1600–3600 rpm |
| सीटिंग कैपेसिटी | 5, 6, 7 सीटर |
| ट्रांसमिशन टाइप | ऑटोमैटिक |
| बॉडी टाइप | SUV |
डिजाइन और इंटीरियर

MG ने अपने इस नए Hector 2026 में ज्यादा आधुनिक फ्रंट-एंड और री-डिजाइन किए गए बम्पर ग्रिल और ड्रॉप-इन एलिमेंट्स इसे ताज़ा लुक देता है | केबिन में अब ड्यूल-टोन ‘Ice Grey’ थीम (5-सीटर Hector) और टैन ड्यूल-टोन (Hector Plus) साथ ही 14-इंच का पोर्ट्रेट-स्टाइल HD इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल जैसे नए फीचर मिलते हैं जो यूजर्स अनुभव को बेहतर फील देता है|
फीचर्स और टेक्नॉलॉजी
MG ने फेसलिफ्ट में ADAS-लेवल 2 जैसी सेफ्टी तकनीक और फ्रंट-वेंटिलेटेड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay जैसी कंवेंयंस-फीचर्स को बरक़रार रखने के साथ एयर प्यूरिफायर, 360-डिग्री कैमरा और मल्टी-ड्राइव मोड जैसी प्रैक्टिकल चीजें भी देखने को मिलती है | जिससे यह फैमिली के लिए बेहतर विकल्प बन जाती है |
| फ्यूल व परफॉर्मेंस | डिटेल्स |
|---|---|
| फ्यूल टाइप | पेट्रोल |
| ARAI माइलेज | 12.34 kmpl |
| एमिशन नॉर्म कम्प्लायंस | BS VI 2.0 |
| टॉप स्पीड | 195 kmph |
ये भी पढ़े: MG IM6: EV सेगमेंट की स्मार्ट चॉइस? जानिए सबकुछ
इंजन व परफॉर्मेंस

बेसिक टेक-स्पेक में Hector का 1.5-लीटर (लगभग 1451 cc) पेट्रोल-इंजन और CVT/MT विकल्प जिसका पावर और टॉर्क रोज़मर्रा के ड्राइविंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है | माइलेज 12.34 kmpl और ड्राइविंग-कैलिब्रेशन शहर-और-हाईवे दोनों में व्यवहारिक रखा गया है, हालाकि हार्ड-ऑन स्पोर्टी ड्राइव चाहने वालों के लिये स्पोर्टी सेटअप नही मिलता है |
| इंजन स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
|---|---|
| इंजन टाइप | 1.5L टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड |
| डिस्प्लेसमेंट | 1451 cc |
| अधिकतम पावर | 141.04 bhp @ 5000 rpm |
| अधिकतम टॉर्क | 250 Nm @ 1600–3600 rpm |
| सिलेंडर की संख्या | 4 |
| प्रति सिलेंडर वाल्व | 4 |
ये भी पढ़ें: MG Cyberster 2025: भारत में लॉन्च से पहले जानिए इसके फीचर्स, परफॉर्मेंस,और माइलेज
किसे खरीदना चाहिए और क्यों? MG Hector 2026
यदि आप एक फीचर-रिच, स्पेस-फर्स्ट मिड-साइज़ SUV ढूंढ रहे हैं जो कनेक्टिविटी और आराम पर जोर देती हो, तो नया MG Hector फेसलिफ्ट बेस्ट-इन-क्लास वैल्यू देता है। साथ ही उन परिवारों के लिए जो 5-सेटर या 6/7-सीटर विकल्प लेना चाहते है | और ADAS व बड़ी स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएँ चाहते हैं।
निष्कर्ष
MG Hector फेसलिफ्ट 2026 ज्यादा अपडेटेड लुक, बड़े स्क्रीन और ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ — मिड-साइज़ SUV खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प यदि आप कनेक्टिविटी, केबिन-कम्फर्ट और आधुनिक सेफ्टी का अनुभव लेना चाहते है, तो यह फेसलिफ्ट जरूर टेस्ट-ड्राइव लायक है |
डिस्क्लेमर्स: यह लेख बड़ी बड़ी मीडिया साइटों के जरिए जानकारी ली है, यदि आप और सटीक जानकारी चाहते है तो MG के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है |
इसे भी जानें: New Kia Seltos का धमाकेदार नया 2026 मॉडल: बेहतरीन फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ मार्केट में धूम मचाने को तैयार!