Ultraviolette X-47 Battery Flex Plan: अब कम कीमत में खरीदें यह Electric Bike!

Social Share : 

Ultraviolette X-47 Crossover

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन कई लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी उच्च शुरुआती कीमत होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Ultraviolette Automotive ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ultraviolette X‑47 Crossover के लिए Ultraviolette X-47 Battery Flex Plan प्रोग्राम लॉन्च किया है।

इस नए मॉडल में Battery-as-a-Service (BaaS) का विकल्प दिया गया है। इसका मतलब है कि अब ग्राहक बाइक और बैटरी अलग-अलग खरीद सकते हैं। इससे बाइक की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है।

मेरे अनुभव में, EV खरीदते समय ज्यादातर लोग बैटरी की कीमत से डरते हैं। Battery Flex जैसे मॉडल इस समस्या को काफी हद तक हल कर सकते हैं।

Ultraviolette X-47 Battery Flex Plan क्या है?

Ultraviolette X-47 Battery Flex Plan एक Battery-as-a-Service मॉडल है जिसमें ग्राहक बाइक को कम कीमत पर खरीद सकते हैं और बैटरी को मासिक सब्सक्रिप्शन पर लेते हैं। इस योजना में बैटरी पर 5 साल की वारंटी मिलती है और सब्सक्रिप्शन पूरा होने के बाद बैटरी का मालिकाना हक ग्राहक को मिल जाता है।

मुख्य बातें:

  • बाइक की शुरुआती कीमत: ₹1.49 लाख
  • बैटरी सब्सक्रिप्शन: ₹2,499 प्रति माह से शुरू
  • बैटरी पर 5 साल की वारंटी
  • सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर बैटरी आपकी हो जाएगी

कंपनी का दावा है कि इससे लगभग 40% तक upfront cost कम हो सकती है

Battery Flex Plan कैसे काम करता है?

नीचे आप स्टेप बाय स्टेप देख सकते है :

  1. पहले Ultraviolette X-47 बाइक खरीदें (₹1.49 लाख से)
  2. बैटरी को मासिक सब्सक्रिप्शन पर लें
  3. हर महीने ₹2,499 से भुगतान करें
  4. बैटरी पर 5 साल की वारंटी मिलेगी
  5. सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर बैटरी आपकी हो जाएगी

ये भी पढ़ें: 2026 Toyota Fortuner Spied: क्या इस साल लॉन्च होगी?

किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

अगर किसी के पास ₹2.5–3 लाख का बजट नहीं है, तो वह ₹1.49 लाख में बाइक लेकर बाद में बैटरी की EMI जैसा सब्सक्रिप्शन दे सकता है। मेरे अनुभव के आधार पर यह प्लान खासतौर पर इन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जो पहली बार EV खरीद रहे है, जिनका बजट सीमित है, कॉलेज स्टूडेंट्स या युवा राइडर्स के लिए, और शहर में रोजाना 20-30 किमी चलाने वाले लोग के लिए बेहतर है |

Pro tips: Battery Subscription लेते समय क्या ध्यान रखें

मैं हमेशा लोगों को EV खरीदने से पहले कुछ बातें जरूर देखने की सलाह देता हूँ जैसे मासिक सब्सक्रिप्शन बजट में है या नहीं, बैटरी की वारंटी और replacement policy कैसी है?, शहर में service network अच्छा है या खराब?, और साथ ही आपकी daily riding distance कितनी पड़ जाती है? अगर आपकी daily ride 30–50 km के आसपास है, तो यह प्लान काफी practical हो सकता है।

Ultraviolette X-47 Specification

by ultraviolette
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यहां ultraviolette x 47 specification से साफ है कि कंपनी इस बाइक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। जो आप नीचे इसके स्पेसिफिकेशन को देख सकते है |

CategoryFeatureDetails
Power & PerformanceMax Power27 kW
Max Torque90 Nm
Top Speed145 km/h
Battery & ChargingBattery Capacity7.1 kWh
Charging Time0–80% लगभग 3 घंटे
Fast Chargingउपलब्ध
Brakes & WheelsBraking SystemSwitchable ABS
Front Brake320 mm Disc (4-Piston Caliper)
Rear Brake230 mm Disc (1-Piston Caliper)
Wheel TypeAlloy Wheels
Suspension & ChassisFront SuspensionUSD Forks
Rear SuspensionMonoshock Absorbers
Front Preload AdjusterYes
Rear Preload AdjusterYes
DimensionsKerb Weight197 kg
Seat Height820 mm
Ground Clearance200 mm
Manufacturer WarrantyBattery Warranty3 साल या 60,000 किमी
Motor Warranty3 साल
Instrument Console & ConnectivityDisplay5-inch TFT Display (Brightness Control)
Mobile ConnectivityBluetooth और Internet
NavigationMap Navigation
SpeedometerDigital
Safety & ConvenienceUSB Charging PortFront
Start TypeSelf Start
Cruise ControlNo
Mobile App FeaturesBattery StatusYes
Live Charging StatusYes
Nearby Charging StationsYes
Vehicle Location TrackingLive Location
Lighting SystemHeadlightLED Headlamp
DRLsYes
Tail LightLED
Hazard LightsYes
Seat & ComfortPillion SeatYes
Pillion ComfortFootrest, Grab Rail
Under Seat StorageNo

Ultraviolette X-47 Top Speed और Performance

हालांकि कंपनी ने अभी सभी आंकड़े आधिकारिक तौर पर नहीं बताए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह बाइक High-performance EV segment में आएगी | साथ ही शानदार acceleration देगी खास कर यह बाइक शहर और हाइवे दोनों के लिए डिजाइन होगी |

फीचर्स:

  • तेज ultraviolette x 47 top speed 145km/h
  • बेहतर ultraviolette x47 mileage (range) 211km से 323km
  • स्मार्ट connectivity features
  • premium riding modes

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यदि आपको और सटीक जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट या मीडिया रिपोर्ट्स को देख सकते है |

इसे भी जानें: 2026 Husqvarna Vitpilen 250 Specifications और Price in India के साथ जानें इसके फीचर्स भी!