Yamaha ने अपनी अपडेटेड बाइक Yamaha MT-15 V2.0 को किया लॉन्च

155cc का इंजन के साथ Yamaha MT-15 V2.0 फिर से हुई अपडेटेड वर्जन में लॉन्च

1. Yamaha MT-V2.0 एक दमदार बाइक

Yamaha ने अपनी MT सीरीज को भारत में स्ट्रीट बाइक सेगमेंट में अपनी एक नई पहचान बनाई है, इस सीरीज का सबसे बेहतरीन नया मॉडल Yamaha MT-15 V2.0 है, जो अपनी स्टाइलिश डिजाइन, परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती है, जिसे Yamaha ने इसे अपग्रेडेड मॉडल के साथ लॉन्च किया है |

2. परफॉर्मेंस: इंजन में दमदार

Yamaha MT-15 V2.0 में 155cc का लिक्विड-कुल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व का इंजन दिया गया है जो यह 10,000rmp पर लगभग 18.4PS की पॉवर और 7,500rpm पर 14.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है |

Yamaha MT-15 V2.0

इसमें VVA (Variable Valve Actuation) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिस से इंजन Low और High दोनो कंडीशन में rpm पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में मदद करता है, इस MT-15 V2.0 का क्लच एकदम स्मूद और एक्सीलरेशन काफी उत्तरदायी है |

तत्व विवरण
इंजन कैपेसिटी 155cc, लिक्विड कुल्ड
अधिकतम पॉवर 18.4 PS @ 10,000 rpm
अधिकतम टॉर्क 14.1 Nm @ 7,500 rpm
ट्रांसमिशन 6-स्पीड मैनुअल
VVA टेक्नोलॉजी हां
टॉप स्पीड 130+ किमी प्रति घंटा
बोर और स्ट्रोक 58.0mm X 58.7 mm
E20 कंपेटिबल हां

3. स्टाइलिश डिजाइन

Yamaha MT-15 V2.0 की डिजाइन आकर्षित और स्पोर्टी लुक है | इसका फ्रंट फेस देखने में एकदम ट्रांसफार्मर मूवी के रोबोटिक की तरह है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हैडलाइट और DRLs शामिल है, यह साइड से देखने में मस्कुलर बॉडी की तरह दिखाई देते है और इसके बॉडी ग्राफिक्स इसे एक प्रीमियम टच देते है जो इसे एक खतरनाक लुक देती है |

  • नई Deltabox फ्रेम इसे और ज्यादा स्टेबल बनाने में मदद करती है |
  • सिंगल-पीस सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट इसकी स्ट्रीट अपील को और ज्यादा बढ़ा देते है |

स्पेसिफिकेशन :

स्पेसिफिकेशन विवरण
इंजन टाइप 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व
कूलिंग सिस्टम लिक्विड कुल्ड
गियरबॉक्स 6-स्पीड
फ्रेम Deltabox फ्रेम
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर
कर्ब वेट 141 किग्रा
सीट हाइट 810 mm

4. सस्पेंशन, व्हील्स और ब्रेकिंग सिस्टम

MT-15 V2 में आगे की तरफ 37mm USD (Upside Down) फ्रंट फोर्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिस से इसका राइडिंग अनुभव काफी हद तक स्मूद और स्टेबल हो जाता है |

इसका बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों में डिक्स ब्रेक दिया गया है जिसमें सिंगल चैनल ABS शामिल है |

  • Front Tyre : 100/80-17
  • Rear Tyre: 140/70-17
  • Alloy Wheels: हां

5. सेफ्टी फीचर्स

Yamaha MT-15 V2 में दिए गए सेफ्टी फीचर्स राइडर को भरोसेमंद बनाते है :

  • Single Channel ABS : फ्रंट ब्रेकिंग के दौरान कंट्रोल करने में मदद करता है |
  • LED हैडलाइट और टेल लाइट्स : रात में राइड करते समय बेहतरीन देखने में मदद करता है |
  • Wide Radial Tyres : स्टेबलिटी और बेहतर ग्रिप देने में मदद करता है |

MT-15 V2.0 में फीचर्स यंग जेनरेशन के लिए बेहद परफेक्ट जो राइडर्स की पसंद को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है | इसमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो गियर पोजिशन, VVA एक्टिवेशन, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज आदि की जानकारी देने में मदद करता है |

Bluetooth कनेक्टीविटी वाले Y-Connect एप से आप अपने स्मार्ट से इस बाइक को जोड़ सकते है और कॉल, मैसेज अलर्ट, पार्किंग लोकेशन जैसे जानकारी आप पा सकते है, यह बहुत अच्छा फीचर्स है |

डाइमेंशन

आयाम विवरण
लंबाई (Length) 2015 mm
चौड़ाई (Width) 800 mm
ऊंचाई (Height) 1070 mm
व्हील बेस (WheelBase) 1325 mm
ग्राउंड क्लियरेंस 170 mm

निष्कर्ष

क्यों खरीदें Yamaha MT-15 V2 ?

अगर आप एक स्टाइलिश, देखने में स्पोर्टी और परफॉर्मेंस बाइक की तलाश में है, जो शहर की सड़कों पर तेजी से दौड़ और हर मोड़ पर ध्यान खींचे, तो Yamaha MT-15 V2.0 एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है आप के लिए |

Disclaimers :
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है, यह Yamaha के आधिकारिक वेबसाइट से लिए गया है यदि आप और सटीक जानकारी चाहते है तो डीलरशिप से संपर्क कर सकते है |

इसे भी जानें : MG IM6: EV सेगमेंट की स्मार्ट चॉइस? जानिए सबकुछ

1 thought on “Yamaha ने अपनी अपडेटेड बाइक Yamaha MT-15 V2.0 को किया लॉन्च”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now